औरंगाबाद, जून 27 -- पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा का हृदय गति रुकने से पटना में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव गोह प्रखंड के भीमलीचक, देवकुंड थाना क्षेत्र में पुनपुन नदी के तट पर किया गया। वे जदयू के टिकट पर अरवल जिले के कुर्था विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे। उनके निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को जब सत्यदेव सिंह का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा, तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों की आंखों से आंसू छलक रहे थे। सैकड़ों लोग उनकी शव यात्रा में शामिल हुए। गोह के पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने भी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जब सत्यदेव सिंह के 15 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार ने मुखाग्नि दी, तो वहां मौजूद लोग भावुक हो गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.