धनबाद, फरवरी 14 -- धनबाद, विशेष संवाददाता झारखंड भाजपा ने संजीव सिंह समेत तीन को नोटिस भेज कर कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर नोटिस जारी किया गया है। धनबाद नगर निगम क्षेत्र से मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक संजीव सिंह के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता मुकेश पांडे एवं भृगुनाथ भगत को अलग-अलग नोटिस जारी किया गया है। जारी पत्र में लिखा गया है कि पार्टी के संज्ञान में आया है कि आप पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं। यह अनुशासनहीनता है। मामले में एक सप्ताह के अंदर जवाब दें अन्यथा पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी। पत्र 12 फरवरी को जारी किया गया है। यानी मतदान की तिथि 23 फरवरी के पहले जवाब देना होगा। पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए ज...