रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- किच्छा, संवाददाता। भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आजाद नगर सुनहरा वार्ड 2 की बूथ संख्या 101 व 102 के क्षेत्र में प्रवास किया। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिया। शनिवार शाम प्रवास के दौरान पूर्व विधायक शुक्ला ने वार्डवासियों को भाजपा सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लाभार्थियों से भी मुलाकात की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में गरीबों को पक्का मकान, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, हर घर नल योजना, स्वरोजगार योजनाओं सहित कई लाभकारी योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। शुक्ला ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में पार्टी का ध्वज लेकर पदयात्रा निकाली और जनसंपर्क किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.