रामगढ़, दिसम्बर 29 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। पूर्व विधायक शंकर चौधरी के प्रयासों को अटल विचार मंच का समर्थन मिला। उनके समर्थन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह अटल विचार मंच संयोजक यशवंत सिन्हा उतरे। उन्होंने कहा कि रामगढ़ शहर के लोहार टोला स्थित ऐतिहासिक होलिकादहन स्थल की लगभग 70-75 वर्ष पुरानी खाली पड़ी सार्वजनिक भूमि पर इन दिनों जमीन माफियाओं की कुदृष्टि पड़ गई है। फर्जी कागजातों के सहारे इस धार्मिक और सामाजिक आस्था से जुड़ी सार्वजनिक जमीन पर हथियारों और लाठियों के बल पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया, जो अत्यंत गंभीर और निंदनीय है। करीब दो दशक पूर्व भी कुछ लोगों द्वारा इसी भूमि पर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से कब्जा करने की कोशिश की गई थी, लेकिन उस समय स्थानीय नागरिकों के एकजुट विरोध के कारण यह प्रयास विफल हो गया था। दुर्भाग्यपूर्ण है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.