प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 31 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बीरापुर के पूर्व भाजपा विधायक लक्ष्मी नारायण पांडेय का गुरुवार को प्रयागराज में हार्ट अटैक से निधन हो गया। जानकारी मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ारी निवासी लक्ष्मी नारायण बीरापुर विधानसभा से 1993 में भाजपा से विधायक चुने गए थे। वह परिवार के साथ प्रयागराज में रहते थे। गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए लेकिन उनकी मौत हो गई थी। जानकारी मिलते ही रानीगंज में शोक की लहर दौड़ गई। प्रवीण कुमार मिश्र, अधिवक्ता देवेश प्रताप सिंह, अशोक कुमार मिश्र, बद्री प्रसाद गुप्ता, कृष्णा जायसवाल, बच्चन श्रीवास्तव आदि ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पूर्व विधायक धीरज ओझा, ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा, अजय ओझा, नीरज ओझा, राम प्रकाश पांडेय न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.