जहानाबाद, जुलाई 19 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। वलीपुर के बधार में खेत में काम कर रहे मजदूर की बज्रपात के चपेट में आने से हुई मौत की खबर मिलने पर घोसी के पूर्व विधायक राहुल कुमार ने दुर्गापुर पंहुच मृतक विनोद मांझी के परिजनों से मुलाकात की तथा इस दु:ख की घड़ी में हर संभव सरकारी सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि आपदा राहत के तहत मात्र चौबीस घंटे में राहत राशि चार लाख रुपए का चेक परिजनों को दिया गया। उन्होंने तमाम लोगों से श्रम विभाग से निबंधन कराने की भी सभी से अपील की । मौके पर खुदौरी पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार, सबीन शर्मा, प्रखंड श्रम एवं प्रवर्तन पदाधिकारी संजय कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने दुर्गापुर के बाद सुरजपुर में एक सप्ताह पूर्व एक युवक की असामयिक निधन पर परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाई । उन्होंने सभी लोगों से जो दैनिक मजदू...