रांची, अप्रैल 18 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। माकपा एवं किसान सभा सोनाहातू लोकल कमेटी द्वारा स्व. पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह मुंडा की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान बरसालडीह चौक पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया और लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। झारखंड राज्य किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि पंचायत चुनाव कराने के लिए कॉमरेड राजेन्द्र सिंह ने 10 वर्षों तक संघर्ष किया था। आदिवासी, दलित, पिछड़ा और गरीबों के हित के लिए संघर्ष के दौरान पांच बार उन पर जानलेवा हमला किया गया था। इन्होंने हमले में कई साथियों को गंवा दिया था। वे सिल्ली विधानसभा से तीन बार विधायक चुने गए थे। मौके पर राज्य कमेटी के सदस्य रतन महतो, दिनेश महतो, प्रेमचंद पातर,मुंडा, विकास सिंह मुंडा, घूरन पातर, विशेश्वर महतो, प्रेमानंद लोहरा, छोटन मुंडा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.