उत्तरकाशी, अगस्त 10 -- पुरोला विधानसभा के पूर्व विधायक और दर्जाधारी मंत्री राजकुमार की माता चमकू देवी का देहांत 98 वर्ष की उम्र में हो गया। जिनका दाह संस्कार रविवार को यमुनाघाटी नौगांव में किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार और पूर्व प्रमुख यशवंत कुमार की माता के निधन पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, पूर्व विधायक मालचंद, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शशीमोहन राणा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम डोभाल,विजयपाल सिंह रावत, रामप्रसाद सेमवाल, श्याम सिंह राणा, विजयपाल रावत, तिलकचंद रमोला, विनोद रावत, अरविन्द थपलियाल आदि ने शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...