बोकारो, फरवरी 21 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी शनिवार को पेटरवार प्रखंड अंतर्गत खत्री टोला में बाबा फिटनेस जिम का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। बाबा फिटनेस जिम के माध्यम से युवाओं को अपनी सेहत के प्रति जागरूक होने और सशक्त समाज के निर्माण की प्रेरणा मिलेगी। युवाओं से आग्रह है नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। साथ ही उन्होंने संचालक को जिम की सफलता हेतु शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि राकेश सेठी, नवीन तिवारी, प्रकाश महतो सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.