बोकारो, फरवरी 21 -- गोमिया विधानसभा की पूर्व विधायक बबीता देवी ने शुक्रवार को कसमार प्रखंड में विधायक मद से दो योजनाओं का शिलान्यास किया। पूर्व विधायक ने सबसे पहले मंजूरा पंचायत सचिवालय के समीप स्थित सीएमटीसी भवन में बाथरूम निर्माण एवं इन्वर्टर स्थापना एवं दांतु में एनएच किनारे स्थित मनसा देवी मंदिर में शेड निर्माण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने महिला समूहों को संबोधित करते हुए कहा कि मंजूरा में सीएमटीसी भवन में इन्वर्टर और बाथरूम के निर्माण से यहां आने वाली हमारी माताओं, बहनों और बच्चों को काफी सहूलियत होगी। हमारा निरंतर प्रयास है कि हर पंचायत में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों और विकास की किरण समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। मौके पर प्रमुख नियोति दे, विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हे...