गढ़वा, अक्टूबर 5 -- खरौंधी। प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ता सह पूर्व विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास की माता प्रभावती देवी का निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। परिजनों के अनुसार वह दो दिनों से बीमार चल रही थीं। इलाज के लिए रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि, स्थानीय कार्यकर्ता उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। अंतिम संस्कार सतवहिनी नदी के तट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पति अलख दास ने दी। वहीं श्मसान घाट पर ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर राजेश रजक, राजेश कुमार सिंह उर्फ राजा सिंह, कलामुद्दीन अंसारी, रामखेला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.