जौनपुर, जनवरी 9 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के देहजुरी (गोपालपुर) निवासी अमर सेनानी और पूर्व विधायक पं. सूर्यनाथ उपाध्याय की 28वीं पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक गांव में मनाई गई। गांव के श्रीक्षेमकरण विद्यालय परिसर में स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय ने कहा भारत माता को आज़ादी दिलाने में पं. सूर्यनाथ उपाध्याय के योगदानों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। फिरंगियों के दमनकारी नीति के आगे वे कभी झुके नहीं, बल्कि उनसे लड़ते रहे। तीन बार के विधायक रहे। उनके कार्यकाल में रारी एवं मड़ियाहूं के उत्तरोत्तर विकास के साथ जनपद के विकास के लिये प्रतिबद्ध रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने कहा स्वतंत्रता आन्दोलन में पं. सूर्यनाथ उपाध्याय ने अपना...