सिद्धार्थ, अप्रैल 1 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के देवरिया स्थित गुरु गोरखनाथ ज्ञानस्थली स्कूल में चार अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपाइयों संग बैठक कर मंत्रणा की। उन्होंने सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक ने शाहपुर स्थित हिन्दू भवन पर सोमवार की देर शाम भनवापुर मंडल व मंगलवार को डुमरियागंज भाजपा कार्यालय पर डुमरियागंज मंडल और भवानीगंज में भवानीगंज मंडल के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पूर्व विधायक ने कहा कि अपने क्षेत्र में मुख्यमंत्री का आगमन कई मायने में महत्वपूर्ण है। सीएम बनने के बाद उन्होंने डुमरियागंज क्षेत्र को कई सौगात दिए हैं। इसमें भारतभारी व बढ़नीचाफा को नगर पंचायत का दर्जा देने के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.