चंदौली, जनवरी 7 -- इलिया। चकिया तहसील क्षेत्र के नेवाजगंज गांव में पूर्व विधायक व पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के स्वतंत्र निदेशक शिव तपस्या पासवान ने ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी। उन्होंने सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देकर लाभ लेने को प्रेरित किया। जन चौपाल में बिजली बिल खर्चे से अधिक आने, पानी न मिलने, गांव के गलियों का विकास, राशन कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि और क्षेत्र के जंगल में वन विभाग द्वारा विस्थापित ग्रामीणों को अतिक्रमण के नाम पर हटाने संबंधी मिलने वाली शिकायतों को सुनकर समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने बिजली बिल में खर्चे से अधिक आने वाली समस्याओं को संज्ञान में लिया और कहा कि क्षेत्र के नागरिकों की पीड़ा को प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर प...