अमरोहा, सितम्बर 27 -- गजरौला। पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में सभासद पति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। तहरीर में पूर्व विधायक ने कहा कि वह नगर पालिका के कार्यालय से वापस लौट रहे थे। रास्ते में चार सभासद पति ने उनकी कार को घेर लिया तथा मारपीट की। साथ ही उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने इस मामले में आरोपी सभासदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कही। सोशल मीडिया पर दिनभर छाया रहा नगर पालिका में हुए बवाल का मुद्दा गजरौला। नगर पालिका में हुए बवाल का मुद्दा शुक्रवार को सोशल मीडिया पर दिनभर छाया रहा। पालिका में हुए झगड़े की वीडियो डालकर लोगों ने खूब कमेंट किए। पूर्व विधायक के समर्थकों ने कमेंट पर सभासदों पर तंज कसा। वहीं सभासदों व उनके समर्थकों ने पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.