रामगढ़, जनवरी 9 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने उपायुक्त को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने रामगढ़ अंचलाधिकारी के कार्यशैली पर सवाल उठाया। उन्होंने उपायुक्त से पूछा कि रामगढ़ सीओ ने एसडीओ को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। इसमें उन्होंने लोहार टोला स्थित खाता 130 प्लॉट संख्या 411 कुल रकबा 0.97 एकड़ ऑनलाइन पंजी-2 के पृष्ठ संख्या 129 में म्यूरध्वज नारायण सिंह के नाम पर दर्ज होने की बात कही। उन्होंने उपायुक्त से पूछा है कि ऑनलाइन पंजी में संबंधित जमीन म्यूरध्वज नारायण सिंह के अलावा अन्य किन्ही के नाम से दर्ज है या नहीं, यदि दर्ज है तो उन्हें क्यों छुपाया जा रहा है। क्या दयानंद मोदी, रुपन तेली, जगरनाथ शाही का नाम ऑनलाइन में दर्ज नहीं है। यदि दर्ज है तो एक ही जमीन का रसीद अन्य लोगों के नाम से कैसे दर्ज हुआ। पूर्व वि...