फतेहपुर, फरवरी 2 -- फतेहपुर,संवाददाता। पूर्व भाजपा विधायक विक्रम सिंह ने बीते कुछ दिनों से उनके परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही आपत्तिजनक बातों को लेकर केस दर्ज कराया है। पहले उनको अलग-अलग नंबरो से फोन कर रंगदारी मांगी गई। मांग पूरी न होने पर सोशल मीडिया में भ्रामक और फर्जी पोस्ट की जा रही है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। पूर्व विधायक सदर विधायक विक्रम सिंह ने बताया कि बीते कई दिनों से फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग फर्जी एकाउंट्स के माध्यम से उनके और उनके परिवार के खिलाफ भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही हैं। इन पोस्टों का उद्देश्य उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व उनके मोबाइल नंबर पर कई अज्ञात नंबरों से कॉल आई। कॉल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.