महाराजगंज, फरवरी 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने धानी मुख्य चौराहे पर मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा बस का शुभारंभ किया। यह बस सेवा प्रतिदिन प्रातः 7.30 बजे धानी से सोनौली तक संचालित होगी। साथ ही यात्रियों को इस सेवा यात्रा करने पर 20फीसदी तक कम किराए का लाभ भी मिलेगा। धानी से वाया बृजमनगंज होते हुए सौनौली तक प्रत्येक दिन में दो बार जायेगी। पूर्व विधायक ने बताया कि इस बस के संचालन से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने तथा आमजन के समय व धन की बचत सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र तिवारी, एआरएम सौनौली संजय कुमार, छट्ठू सिंह, डॉ. कुंवर पाल सिंह, गुलाब चौरसिया, सुनील सिंह आदि उपस...