मैनपुरी, दिसम्बर 27 -- मैनपुरी। शहर के दुर्गा मंदिर पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं, राहगीरों और अन्य लोगों को प्रसाद वितरित किया, जिसे लोगों ने बड़े उत्साह के साथ ग्रहण किया। जन्मदिन मनाने के इस नए अंदाज ने सभी को आकर्षित किया। पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि जन्मदिन मनाने में आमतौर पर काफी रुपए खर्च होते हैं, इसलिए उन्होंने भंडारे का आयोजन किया ताकि सार्वजनिक रूप से भोजन व प्रसाद लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने सभी से समाजसेवा और भलाई के कार्यों में भाग लेने की अपील की। भंडारे में जिपं सदस्य वंदना यादव, विमल यादव, राय सिंह, कमल वर्मा, रजनेश मिश्रा, देवेंद्र यादव, घनश्याम सिंह यादव, रजत उर्फ रामू गुप्ता, आशीष राज यादव, गौरव बंसल, सुमित यादव, मनीष यादव, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.