कानपुर, जनवरी 1 -- कानपुर। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता अजय कपूर ने नववर्ष के पहले दिन किदवई नगर डी ब्लॉक हनुमान मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। 400 जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। यहां बलदेव राज मल्होत्रा, अनिल यादव, सुधीर यादव, आदर्श दीक्षित, नीरज चड्ढा, अमित जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, अशोक मिश्र, वीरेंद्र दुबे, अमित रंजन, आरके मिश्र, सिद्वार्थ सिंह, दिनेश पांडे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...