गाजीपुर, अगस्त 3 -- खानपुर। सैदपुर के पूर्व विधायक सुभाष पासी ने एक क्षेत्रवासी की मदद करते हुए मुंबई में मृत व्यक्ति का शव फ्लाइट से उसके गांव भिजवाया। हथौड़ा गांव निवासी 58 वर्षीय रामदयाल यादव मुंबई के कांदिवली वेस्ट में रहकर जोगेश्वरी ईस्ट में गन्ने के जूस का ठेला लगाते थे। वह हाई ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीज थे। शुक्रवार को अचानक रामदयाल की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। रामदयाल के बड़े पुत्र राजेश ने पूर्व विधायक सुभाष पासी से पिता का शव पैतृक गांव भिजवाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...