बेगुसराय, अक्टूबर 12 -- वीरपुर, निज संवाददाता। कांग्रेस नेत्री और पूर्व विधायक अमिता भूषण ने रविवार को नौला पंचायत में पदयात्रा की। उन्होंने लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। पदयात्रा के दौरान उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व विधायक ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर रोजगार मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता होगी। कहा कि नौला हमेशा से प्रगतिशील समाज का प्रतिबिंब रहा है जो जाति-धर्म से ऊपर उठकर विकास पर भरोसा करता है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को इस बार वह और भी गति देंगी। पदयात्रा के क्रम में गारा, बदिया, मखबा और नौला के सभी वार्ड में उन्होंने जनसम्पर्क किया। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी,पूर्व अध्यक्ष संजीव सिंह,पंचायत अध्यक्ष शंभू साह,राममूर्ति सिंह,चंदन कुशवाहा, सत्यम कुमार,अमित ...