औरंगाबाद, फरवरी 22 -- गोह के बुद्ध नगर भवन में पूर्व विधायक स्व. डी.के. शर्मा की 20वीं पुण्यतिथि रंधीर पासवान के नेतृत्व में मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक मनोज शर्मा उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि गोह विधान सभा क्षेत्र के विकास का रोड मैप डीके शर्मा ने तैयार किया था। उनके पिता ने दो बार गोह विधान सभा का प्रतिनिधित्व किया था। 1985 में कांग्रेस पार्टी एवं 2000 में समता पार्टी से वे चुनाव जीते थे। गोह की जनता ने डीके शर्मा एवं उन्हें नेता बनाने का काम किया है। जदयू के वरिष्ठ नेता सीताराम दुखारी, पूर्व प्रमुख मुन्ना सिंह ने कहा कि स्व. शर्मा ने समाज के अंतिम तबके के उत्थान के लिए काम किया। विधायक बनने से अधिक वे जनमानस में लोकप्रिय थे। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उपस्थित लोगों ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.