शाहजहांपुर, दिसम्बर 11 -- विकासखंड कार्यालय में बुधवार को पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने जन चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चौपाल में आवास और शौचालय निर्माण से संबंधित सर्वाधिक शिकायतें सामने आईं। बताया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के हित में कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र व्यक्तियों को दिया जा रहा है। जन चौपाल में प्रमोद सिंह चौहान, रामकृष्ण गुप्ता, अरुण प्रताप सिंह, विजय सिंह सहित क्षेत्र के कई निवासी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...