कन्नौज, जनवरी 10 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। ग्राम निजामपुर में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। उन्होंने जरूरतमंदों को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि मौजूदा सरकार गरीबों को सर्दी में कंबल तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनू यादव, अरशद खान, गोपाल यादव, सौरभ कठेरिया, अमन खान, मनीष यादव, अंकुर सिंह यादव, राकेश कठेरिया, मनोज शाक्य आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.