हजारीबाग, फरवरी 6 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय समीप जीटी रोड पर स्थित श्री बालाजी ज्वेलर्स और बर्तन दुकान का उदघाटन झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष सह पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया। मौके पर पूर्व मुखिया बसंत साव, राजकुमार नायक, कांग्रेस नेता मनीलाल चौधरी, झामुमो नेता बासुदेव महतो, इन्द्रजीत प्रसाद, ललन यादव, काली मंडल, महेंद्र प्रसाद, रीतलाल प्रसाद, अर्जुन नायक, संजय गुप्ता, दिलीप दास, सुनील गुप्ता, दीपक सोनी, महेश मंडल, सुरेश राम, दिलीप सोनी, प्रकाश सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...