गुरुग्राम, मार्च 28 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माहिरा होम्स समूह घोटाले के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समालखा से पूर्व विधायक धर्म सिंह छोकर और उसके दो पुत्रों के नाम 44.55 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को जब्त किया है। इसके अलावा बैंकों में जमा 96 लाख रुपये की संपत्ति भी जब्त की है। अदालत पूर्व विधायक और उनके एक बेटे विकास छोकर को भगोड़ा घोषित कर चुकी है। इनकी तलाश में ईडी जुटी हुई है। विधायक का एक पुत्र माहिरा समूह का प्रबंध निदेशक सिकंदर सिंह छोकर फिलहाल जमानत पर रिहा है। माहिरा होम्स समूह ने सेक्टर-68 में किफायती आवास योजना के तहत एक रिहायशी सोसाइटी को विकसित करने के लिए हरियाणा सरकार से लाइसेंस लिया था। इस सोसाइटी में करीब 1500 फ्लैट हैं।यह है मामला इन पर आरोप है कि फ्लैट खरीदारों से ली गई राशि में से करीब 500 करोड़ रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.