लखनऊ, जनवरी 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अयोध्या में कवि कुमार विश्वास का भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ द्वारा पैर धुले जाने पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पैर धुलते हुए फोटो पोस्ट करते हुए कहा है कि 'एक धुलवा रहा है, दूजा धोये चरण, किंतु दोनों रखें इतिहास का स्मरण।' अखिलेश आगे लिखते हैं कि ज्ञानी लोग याद रखें, पैर तो पहले भी किसी ने किसी के धोये थे, लेकिन जिसने धोये थे, उसने तो लाभ उठा लिया, परन्तु जिनके पैर धोये गये थे, उन्हें कुछ नहीं मिला। यहां तो ये भी एक अजब विडंबना है कि पैर धोनेवाले और जिसके धोये जा रहे हैं दोनों का लक्ष्य एक ही है, और दोनों के हिस्से आना कुछ नहीं है। इस तरह तो दोनों के हाथ खाली ही रहेंगे। वैसे पैर धोने के बाद जो जल होता है उसका क्या किया जाता है ये सब जानते हैं...