शिमला, मार्च 18 -- हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से पूर्व कांग्रेस विधायक बम्बर ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चार में से दो हमलावरों की पहचान कर ली गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हमला बीते शुक्रवार को होली के दिन बिलासपुर में उनकी पत्नी के सरकारी आवास में हुआ था जब बम्बर ठाकुर घर के आंगन में बैठे थे। इस दौरान उन पर गोलियां चलाई गईं जिसमें एक गोली उनके पैर में लगी। वहीं उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) संजीव कुमार को भी कई गोलियां लगीं। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं और आईजीएमसी शिमला तथा एम्स बिलासपुर में इलाज करा रहे हैं।हमलावर हरियाणा के रहने वाले, पुलिस की टीमें रवाना मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.