सोनभद्र, जनवरी 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। पूर्व विधायक स्व. हरि प्रसाद उर्फ घमंडी सिंह खरवार की पुण्यतिथि पर लोढ़ी स्थित उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने स्व. खरवार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षमय जीवन को नमन किया। वहीं बभनी ग्राम पंचायत के डगड़उवा टोला में शुक्रवार को पूर्व विधायक स्व. हरि प्रसाद उर्फ घमंडी सिंह खरवार की पुण्यतिथि मनाई गई। आदिवासी खरवार महासभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. घमंडी सिंह खरवार के आदिवासी समाज के उत्थान, सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय विकास में दिए गए योगदान को स्मरण किया। सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि स्व. खरवार ने अपना पूरा जीवन समाज और जनहित के लिए समर्पित कर दिया। उनका विचार और ...