पटना, सितम्बर 26 -- पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर झा ने शुक्रवार को जेल में बंद पूर्व विधायक गुलाब यादव और पवन कुमार को नियमित जमानत दे दी। हाईकोर्ट ने कहा कि इस मामले में ईडी के 79 गवाह और 149 दस्तावेज हैं। इस कांड का ट्रायल जल्दी नहीं हो पाएगा। वहीं न्यायिक हिरासत के तहत बेऊर जेल में बंद आईएएस अधिकारी संजीव हंस की नियमित जमानत पर 8 अक्टूबर को सुनवाई होगी। गौरतलब है कि पिछले 11 माह से पूर्व विधायक गुलाब यादव और पवन कुमार मनी लॉन्ड्रिंग केस में न्यायिक हिरासत के तहत बेऊर जेल में बंद हैं। बता दें कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व विधायक गुलाब यादव और आईएएस संजीव हंस को पिछले वर्ष अक्टूबर में गिरफ्तार किया था। पूर्व विधायक की दिल्ली, जबकि संजीव हंस की गिरफ्तारी पटना से हुई थी। ईडी ने इन दोनों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.