मथुरा, जनवरी 2 -- समस्या को लेकर सीओ छाता से गत दिनों मिलने गये फालैन के प्रधान को पुलिस द्वारा लौटते समय पकड़कर शांति भंग में चालान करने के खिलाफ शुक्रवार को पूर्व विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह के साथ प्रधान व ग्रामीणों ने एसएसपी से मुलकात की। उन्होंने छाता पुलिस पर अभद्रता करने और इस मामले की जांच कराकर किये गये मुकदमा को वापस कराने की मांग की। एसएसपी ने प्रकरण की जांच सीओ साइबर को सौंपी है। शुक्रवार को पूर्व विधायक छाता ठाकुर तेजपाल सिंह और रालोद के जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे ग्राम प्रधान कैलाश ने एसएसपी श्लोक कुमार प्रार्थनापत्र दिया। इसके माध्यम से अवगत कराया कि ग्राम पंचायत फालैन के गांव सुपाना में विद्युत विभाग कर्मचारी खंभे पर चढ़कर एक घर में झांकने लगा। वहां महिला स्नान कर रही थी। उसे देख महिला ने विरोध किया...