बुलंदशहर, जनवरी 8 -- कोतवाली देहात पुलिस ने पूर्व विधायक मरहूम हाजी अलीम के भतीजे सुफियान की हत्या के मामले में भाजपा नेता और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घायल अकरम से लूटी गई पिस्टल बरामद कर ली है। घटना में शामिल एक अन्य नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। गौरतलब है कि 4 जनवरी को सुफियान अपने भाई अकरम और दोस्त कादिर अली के साथ एक बाग में नपाई के लिए गए थे। वहां पर दूसरे पक्ष के लोगों ने वहां पहुंचकर उन पर हमला कर दिया। हमले में सुफियान की मौत हो गई, जबकि अकरम बुरी तरह घायल हो गया था। हमलावरों ने घायल अकरम की लाइसेंसी पिस्टल और दो मोबाइल लूट लिए थे। मृतक के भाई मोहम्मद हुफैजा ने भूरा उर्फ रविंद्र, बबलू उर्फ विजय एवं पिंटू उर्फ सतेंद्र पुत्र धर्मपाल, तेजपाल पुत्र राजपाल और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.