बदायूं, मार्च 19 -- अलापुर, संवाददता। मां के साथ होली मिलकर लौट रहे पूर्व विधायक के पुत्र को पशुओं से लदी पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बदायूं के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। टक्कर मारकर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। दातागंज के पूर्व विधायक सिनोद शाक्य की पत्नी सुनीता शाक्य अपने तीन वर्षीय बेटे युग शाक्य के साथ कस्बे में होली मिलने गईं थीं। शाम करीब सवा छह बजे वह होली मिलकर पैदल ही घर लौट रहीं थीं। इसी बीच एफएम हाइवे पर राजीव की दुकान के पास बदायूं की ओर से आ रही पशु लदी पिकअप ने बालक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए जिला मुख्यालय ले गए। जहां निजी चिकित्सक के यहां उसका उपचार चल रहा है। टक्कर मारकर भाग रहे चालक को लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.