किशनगंज, दिसम्बर 2 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के एससी/एसटी थाना में कोचाधामन के पूर्व विधायक इजहार अस्फ़ी के पुत्र इम्तियाज अस्फ़ी उर्फ गुड्डू तथा एक यूट्यूबर के खिलाफ अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई चन्द्र किशोर राम द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर की गई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि 13 जून 2025 को एक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित एक वीडियो में साजिशन एवं जानबूझकर उनके समाज के प्रति अपमानजनक जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया गया। खगड़ा निवासी आवेदक चन्द्र किशोर राम ने आवेदन में कहा कि वीडियो इंटरव्यू के दौरान इम्तियाज अस्फ़ी द्वारा जातिसूचक शब्द का उपयोग किया गया, जो दलित समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने उल्लेख किया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 17 में अस्पृश्यता को स...