गाजीपुर, दिसम्बर 19 -- गाजीपुर (खानपुर)। क्षेत्र के हथौड़ा निवासी सैदपुर विधानसभा के पूर्व विधायक व पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय दीनानाथ पाण्डेय की धर्मपत्नी कांती पाण्डेय उम्र 80 वर्ष का शुक्रवार सुबह वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुत्र मनीषचंद्र पांडेय ने बताया कि उनकी माता कांती पांडेय पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका इलाज वाराणसी में चल रहा था। शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में गहरा दुःख व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...