गढ़वा, जून 6 -- श्रीबंशीधर नगर। रंका-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक युगल किशोर पांडेय के निधन पर पूर्वमंत्री रामचंद्र केशरी के चेचरिया स्थित आवासीय कार्यालय में गुरुवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा को संबोधित करते पूर्वमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र केशरी ने कहा कि स्व युवल किशोर पांडेय पलामू जिला के रजहारा गांव के निवासी थे। ये स्व सूरत पांडेय के पुत्र और स्व जगनारायण पाठक के दामाद थे। वह रंका -गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से 1980 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधायक थे। 82 वर्ष के उम्र में किडनी फेल होने से एक जून की सुबह 6 बजे मेडिका अस्पताल रांची में उनका निधन हो गया। उनके निधन से वह काफी मर्माहत हैं। वह उनके घनिष्ठ मित्र थे। दीन दुखियों की सेवा में हमेशा तत्पर रहते थे। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिये उ...