झांसी, दिसम्बर 12 -- रंगदारी समेत कई संगीन मामलो के आरोपी पूर्व सपा विधायक पर पुलिस शिकंजा कसने के लिए अब उनके करीबियों की धरपकड़ कर रही है। कई दिनों से पुलिस दीप नारायण की तलाश में छापे मारी कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। पूर्व विधायक दीप नारायण यादव को पुलिस अब तक तलाश नहीं सकी। मोंठ पुलिस ने पूर्व विधायक के कई मामलों में जमानतदार मोंठ के पर्थरा गांव निवासी ऋषि यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया। कोर्ट ने आरोपी ऋषि को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश पाल सिंह के मुताबिक वांछित पूर्व विधायक दीपनारायण यादव एवं अनिल यादव उर्फ मामा की तलाश में टीम लगी है। छानबीन करने पर मालूम चला कि पूर्व विधायक को ऋषि यादव की ओर से मदद पहुंचाई जा रही है। ऋषि खाना समेत अन्य मदद प...