पलामू, मार्च 20 -- हैदरनगर, प्रतिनिधि। अद्वैत स्वरुप सन्यास आश्रम परमपुरी धाम (सासाराम) बिहार के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी निर्भयानंद पुरी (पूज्य माताजी) का आगमन मंगलवार की देर शाम हुसैनाबाद स्थित परमालय व पूर्व विधायक दशरथ कुमार सिंह के आवास पर हुआ। भक्तों ने बैंड बाजे व जयकारे के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित भजन-कीर्तन व सत्संग में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि आज का समाज शिक्षित व संसाधन युक्त है। भगवान की कृपा से हर कुछ मिलता है। पर जीवन में यदि भक्ति ज्ञान न हो तो समस्त सुखों की प्राप्ति भी व्यर्थ है। मानव तन देव दुर्लभ है। इसे प्राप्त कर व्यक्ति वर्तमान में अपना आहार गलत कर मांस, मुर्गा, शराब के सेवन में लगा है। इससे उसकी मन व बुद्धि अपवित्र हो गई है। जिसके दुष्प्रभाव से व्यवहार की अशुद्धता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.