हजारीबाग, जनवरी 13 -- चौपारण, प्रतिनिधि। मकर संक्रांति के पूर्व मंगलवार को बरही के पूर्व विधायक अकेला यादव के आवास पर सामूहिक दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। भोज के दौरान पहुंचे समर्थकों और प्रबुद्ध नागरिकों ने एक-दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। मेहमानों ने पारंपरिक दही-चूड़ा और तिलकुट का आनंद उठाया। पूर्व विधायक अकेला यादव ने खुद अतिथियों का स्वागत किया और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जेपी पटेल, बरही डीएसपी अजित विमल, सीओ संजय यादव और सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार, जिला परिषद सदस्य रवि शंकर अकेला कांग्रेस नेता संतोष रजक, दिनेश साव, लखन साव रेवाली पासवान, संजय यादव, बैजू गहलोत नवीन यादव, मनोज यादव एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.