गोरखपुर, फरवरी 7 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। गाड़ी महराजगंज जिले के एक पूर्व विधायक की बताई जा रही है। इस मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। राजेंद्र नगर भाटी विहार कॉलोनी निवासी ज्ञानदीप त्रिपाठी (27) पुत्र सुरेश त्रिपाठी गुरुवार की शाम मोहरीपुर मार्ग से बस्ती की ओर जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल ज्ञानदीप को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजन अस्पताल पहुंचे और वहां से निजी अस्पताल लेकर चले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ज्ञानदीप शादी-विवाह समारोहों में फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी करता था। बताया जा रहा है कि जिस...