जौनपुर, फरवरी 15 -- मछलीशहर। पूर्व विधायक स्व. ज्वाला प्रसाद यादव की चौथी पुण्यतिथि शुक्रवार को उनके आवास जमालपुर घोरहा में मनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक मछलीशहर डॉ. रागिनी सोनकर, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, विवेक यादव, राम लखन मौर्य, पंधारी लाल यादव, सूर्यभान यादव, उमाशंकर पाल, राममूर्ति सरोज आदि ने पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में आए लोगों ने स्व. ज्वाला प्रसाद के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने बताया कि वह जन-जन के नेता थे। हमेशा से ही गरीबों के लिए तत्पर रहा करते थे। इस मौके पर लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी। आयोजक उनके पुत्र विशाल यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.