औरंगाबाद, फरवरी 20 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. डीके शर्मा की 21वीं पुण्यतिथि 22 फरवरी को मनाई जाएगी। इसे लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। कार्यक्रम के संयोजक रंधीर पासवान, सुनील शर्मा और सुदामा पासवान ने बताया कि समारोह में अरवल के विधायक मनोज कुमार, कुर्था के विधायक पप्पू वर्मा तथा एमएलसी दिलीप कुमार सिंह शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। समारोह में बड़ी संख्या में समर्थकों और स्थानीय लोगों के भाग लेने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...