बेगुसराय, मई 12 -- नावकोठी। बखरी विधानसभा के पूर्व विधायक राम विनोद पासवान की 60 वर्षीया पत्नी शैल देवी का निधन सोमवार की सुबह इलाज के दौरान बेगूसराय के निजी क्लीनिक में हो गया। उनके पार्थिव शरीर को पैतृक आवास बेगमपुर लाया गया। उसके निधन की खबर पाकर विधायक सूर्यकांत पासवान, मुखिया राष्ट्रपति कुमार, राजेन्द्र शर्मा, उप प्रमुख नंदकिशोर पासवान, शिव नंदन पासवान, लोजपा प्रधान महासचिव संजय पासवान,जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, शंकर महतो, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, पूर्व मुखिया गणेश महतो, दिलीप पासवान,जितेंद्र कुमार, गयानंद पासवान, अशोक ठाकुर आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार सिमरिया के गंगा तट पर किया गया। बड़े पुत्र राजकिशोर ने मुखाग्नि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.