हापुड़, फरवरी 15 -- गांव डहाना में रविवार को पूर्व विधायक नरेंद्र सिसोदिया की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें समाधि स्थल पर भाजपा पदाधिकारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल ने कहा कि पूर्वजों की स्मृतियों और संस्कारों को सहेजकर उनके आचरण को जीवन में उतारने वाले लोग ही समाज में स्थाई स्थान बनाते हैं। नरेंद्र सिसोदिया के जीवन को जनसेवा, अनुशासन और वैचारिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। इस मौके पर बुलंदशहर के भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, कथावाचक अरविंद ओझा, ललित राणा, जीवन ऋषि, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...