पटना, मई 3 -- रूपसपुर थाना क्षेत्र में नेहरू पथ पर गुरुवार को ओवरटेक के दौरान गाड़ी में सटने पर कुछ युवकों और पूर्व विधायक आशा सिन्हा के पुत्र सहजानंद सिन्हा के बीच मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष से एक-एक जख्मी हो गए। घटना गुरुवार दोपहर में उस समय हुई जब पूर्व विधायक भाजपा कार्यालय से अपने बेटे सहजानंद और बॉडीगार्ड के साथ घर लौट रही थीं। तभी डीपीएस मोड़ के पास एक कार और पूर्व विधायक के गाड़ी में ओवरटेक हुई। इस दौरान कार में उनकी गाड़ी सट गया। उसी बात को लेकर कार चला रहे अरवल के मेहंदिया निवासी दीपक कुमार और सहजानंद सिन्हा के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। जिसमें दोनों चोटिल हो गए। सहजानंद सिन्हा के सिर में चोट लगी है। थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि गोला रोड डीपीएस मोड़ के पास पूर्व विधायक आशा सिन्हा और एक अन्य के गाड़ी में थोड़ी रगड़ हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.