काशीपुर, फरवरी 18 -- काशीपुर। जसपुर के पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल की कार पर डंपर चढ़ाने के प्रयास पर आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पूर्व विधायक डॉ. सिंघल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 13 फरवरी की रात करीब 11 बजे वह अपनी कार से काशीपुर की ओर आ रहे थे। इसी बीच सिद्धार्थ पेपर मिल के पास रास्ते में एक डंपर के चालक ने लापरवाही और तेजी से वाहन चलाते हुए उनकी कार पर डंपर चढ़ाने की कोशिश की। कहा कि डंपर चालक की इस हरकत से कार में सवार सभी लोगों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया था। उनके ड्राइवर की सूझबूझ और तत्परता के कारण वह सभी बाल-बाल बच गए, अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। घटना के तुरंत बाद फोन से पुलिस को सूचना दी गई। कुंडा कोतवाली प्रभारी विक्रम राठौर ने बताया कि पूर्व विधायक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.