बलिया, फरवरी 14 -- बैरिया (बलिया)। थाना समाधान दिवस में पहुंचे बैरिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने एसडीएम आलोक प्रताप सिंह से कहा कि तहसील में दलालों का एक गिरोह सक्रिय है। उस पर तत्काल रोक लगाईये। किसी को भी गैर कानूनी कार्य करने की छूट नहीं होनी चाहिए। एसडीएम ने उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। पूर्व विधायक मधुबनी गांव निवासी बब्बन यादव की एक पुरानी पत्रावली तहसील से गायब होने के मामले में डीएम के आदेश के क्रम में उनके प्रतिपक्षियों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पहुंचे थे। उनका कहना था कि कोई भी हो, यदि गैर कानूनी कार्य करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। समाधान दिवस में रामेश्वर गोड़ ने बाइक चोरी का मामला प्रस्तुत किया। शंकर सिंह (बैरिया) ने घर तोड़कर सामान निकाल लेने व उनके भूमि पर अवैध निर्माण का मामला बताया। नरेंद्र चौबे ...