चंदौली, जनवरी 27 -- पूर्व विधायक और सीओ सदर के बीच नोंकझोक सैयदराजा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद नगर पंचायत सैयदराजा मालगोदाम रोड पर सोमवार की देर शाम सरस्वती पूजा विसर्जन के विसर्जन जूलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान जुलूस में डीजे बजाने को लेकर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू और क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के बीच तीखी नोक झोंक हो गयी। मालगोदाम रोड से निकला जुलूस विसर्जन के लिए नगर पंचायत पोखरे पर जा रहा था। जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए तथा डीजे बजाने को लेकर संचालकों को हिदायत दी। जूलूस में शामिल पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू इस बात को लेकर क्षेत्राधिकारी से तीखी नोकझोक हो गई। हालांकि बाद में लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया और जूलूस नगर पंचायत पोखरे पर पहुँचा।...