हजारीबाग, मार्च 24 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने अपने आवास पर देश के लिए अपने को बलिदान करने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत दिवस मनाया। देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा को लोगों ने संबोधित किया। पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव केवल नाम नहीं, बल्कि विचारधारा हैं। इन वीर क्रांतिकारियों ने देश की आज़ादी के लिए हंसते-हंसते फांसी को गले लगाया। उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर युवाओं को समाज और देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। देश की उन्नति प्रगति के लिए युवा पीढ़ी को इनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्रनिर्माण में आगे आना होगा। इस मौके पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.